जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में नीतिगत दरों में वृद्धि की चिंता के बीच सेंसेक्स, निफ्टी एक प्रतिशत और नीचे आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों करीब एक प्रतिशत टूटकर बंद हुए। नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर चिंता के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ आईटी, बैंक और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 19 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों करीब एक प्रतिशत टूटकर बंद हुए। नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर चिंता के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ आईटी, बैंक और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 656.04 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,098.82 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 23 शेयर नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 174.65 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,938.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस सबसे अधिक 2.85 प्रतिशत नुकसान में रही। अन्य आईटी शेयरों में टीसीएस 1.87 प्रतिशत, विप्रो 1.52 प्रतिशत और एचसीएल टेक 1.70 प्रतिशत नीचे आये।

इसके अलावा एशियन पेंट्स 2.71 प्रतिशत, एचयूएल 2.41 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.07 प्रतिशत और कोटक बैंक 1.86 के प्रतिशत नुकसान में रहे।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,254.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की करीब 3 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.8 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.3 प्रतिशत नीचे रहा। जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज