जरुरी जानकारी | अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

मुंबई, पांच मई अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 586.15 अंकों की गिरावट के साथ 61,163.10 अंक पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 150.9 अंक गिरकर 18,104.90 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त थी।

शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,414.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी