जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार आठवें दिन रही तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के समर्थन के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार को दोनों प्रमुख सूचकांक नए रिकॉर्ड स्तर पर जाकर बंद हुए।

मुंबई, एक दिसंबर वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के समर्थन के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार को दोनों प्रमुख सूचकांक नए रिकॉर्ड स्तर पर जाकर बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 63,284.19 अंक पर पहुंच गया जो इसका नया रिकॉर्ड है। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 483.42 अंक बढ़कर 63,583.07 अंक की ऊंचाई तक भी पहुंच गया था।

इसी तरह एनएसई के सूचकांक निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो ने लाभ दर्ज किया।

वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सभी के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में काफी हद तक सकारात्मक दिशा देखी जा रही थी। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल का ब्याज दरों की वृद्धि की रफ्तार को नरम करने वाला बयान बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सबब बन सकता है।"

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरावट के साथ 87.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों में निवेश का सिलसिला बरकरार रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने बुधवार को 9,010.41 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू