जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक संकेत के बावजूद कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों पर पर पड़ा।

मुंबई, 12 अगस्त बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक संकेत के बावजूद कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों पर पर पड़ा।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 38,125.81 तक गिर गया था। यह अंत में 37.38 अक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 38,369.63 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत टूटकर 11,308.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान कोटक बैंक को हुआ। इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा, जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और टाइटन शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

दूसरी तरफ एचसीएल टेक में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। एसबीआई, टेक महिंद्रा मारुति और पावरग्रिड में भी बढ़त दर्ज की गयी।

कारोबारियों के अनुसार कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बाजार धारणा प्रभावित हुई।

सरकार के मंगलवार को जारी आकंड़े के अनुसार कोराना वायरस संकट के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने से देश का औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 16.6 प्रतिशत घट गया।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 2.02 करोड़ को पार कर गयी। वहीं भारत में संक्रमण के मसमले 23 लाख से ऊपर हो गए हैं।

दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में चीन में हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल लाभ के साथ बंद हुए जकि चीन का शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गयी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत मजबूत होकर 45.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे टूटकर 74.83 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? सेमीफाइनल से पहले जानें पिच का मिजाज

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Weather Update: जापान में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Preview: एशियन गेम्स में आज पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स