जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी साल के अंतिम दिन स्थिर बंद, 2020 में 15 प्रतिशत का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साल के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग स्थिर बंद हुए। निवेशकों की नजर फिलहाल दुनिया में कोविड-19 का टीका पेश किये जाने पर है।

मुंबई, 31 दिसंबर साल के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग स्थिर बंद हुए। निवेशकों की नजर फिलहाल दुनिया में कोविड-19 का टीका पेश किये जाने पर है।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 5.11 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 47,751.33 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बढ़त के साथ 47753.11 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 47,896.97 और नीचे में 47,602.12 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 14,000 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान यह 14,024.85 अंक तक गया। अंत में यह महज 0.20 अंक की गिरावट के साथ 13,981.75 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि सूचकांक इस साल करीब 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 15.7 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 14.9 प्रतिशत की तेजी आयी।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी को सर्वाधिक 1.65 प्रतिशत का लाभ हुआ। सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन और इन्फोसिस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ टीसीएस को सर्वाधिक 1.33 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में तोक्यो और दक्षिण कोरियाई बाजार नये साल के अवकाश के मौके पर बंद रहे। आस्ट्रेलिया का एस एंड पी/एएसएक्स 1.4 प्रतिशत नीचे आया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.3 प्रतिशत मजबूत हुआ।

शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.2 प्रतिशत की तेजी आयी।

विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर दुनिया भर में टीके से संबंधित गतिविधियों पर हैं। चीन की साइनोफार्म नवीनतम कंपनी है जिसने अध्ययन के सकारात्मक परिणाम जारी किये हैं।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 25 सेंट मजबूत होकर 51.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी