जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूटे, आईटी शेयरों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में मिलेजुले रूख और आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मुंबई, 15 मार्च एशियाई बाजारों में मिलेजुले रूख और आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुला था लेकिन फिर 150 अंक की गिरावट आने के साथ यह 56,333.72 पर आ गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 28.50 अंक की गिरावट के साथ 16,842.80 पर था।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और विप्रो के शेयर नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर लाभ में रहे।

पिछले सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 935.72 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़कर 56,486.02 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.85 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,871.30 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.73 प्रतिशत गिरकर 102.9 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 176.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ