जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, चार जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 381.55 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,586.60 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,413.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस 6.56 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 3.93 प्रतिशत चढ़ गए।

विप्रो, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एलएंडटी के शेयर भी लाभ में थे।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में बंद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू