जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 425 अंक टूटा, निफ्टी 15,234 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख और विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 425 अंक टूट गया।

मुंबई, 17 जून वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख और विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 425 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 425.11 अंक गिरकर 51,070.68 पर आ गया, जबकि निफ्टी 125.7 अंक गिरकर 15,234.90 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स से एशियन पेंट्स, विप्रो, डॉ. रेड्डीज, टाइटन, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और मारुति गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

वहीं, दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,045.60 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,495.79 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 331.55 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,360.60 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और शंघाई के गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 118.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,257.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\