जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 255 अंक टूटा, निफ्टी 70.35 अंक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 255 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, 25 जुलाई वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 255 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 255.39 अंक टूटकर 55,816.84 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 70.35 अंक गिरकर 16,649.10 पर था।

जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 46 फीसदी बढ़ गया था, इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

सेंसेक्स में, रिलायंस के अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट हुई।

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई तथा हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सियोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

पिछले सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56,072.23 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.20 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,719.45 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 675.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज