जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त के सहारे बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल आयी।

मुंबई, दो सितंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त के सहारे बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल आयी।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.30 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,490.51 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 46.85 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 17,123.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज के शेयर में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गयी। इसके बाद टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), एलएंडटी और टाटा स्टील के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी।

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, मारुति और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान हुआ।

पिछले सत्र में, बीएसई सूचकांक 214.18 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,338.21 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी लगातार सात दिन की तेजी के बाद 55.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.25 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 666.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल