जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की 832 अंक की छलांग, फिर 60,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक लौटी और सेंसेक्स 832 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

मुंबई, एक नवंबर इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक लौटी और सेंसेक्स 832 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 60,138.46 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत से ज्यादा लाभ में रहा। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज में भी बढ़त रही।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच भारतीय बाजार लाभ के साथ खुले।’’

उन्होंने बताया कि एक मासिक सर्वे में कहा गया है कि अक्टूबर में भारत की विनिर्माण गतिविधियों ने और रफ्तार पकड़ी है। इससे भी धारणा मजबूत हुई।

राठी ने कहा कि इसके अलावा अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.3 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में तेजी रही। चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस