जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 460 अंक की छलांग के साथ नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी 18,450 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से सेंसेक्स 460 अंक और मजबूत होकर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 18 अक्टूबर शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से सेंसेक्स 460 अंक और मजबूत होकर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 61,963.07 अंक तक गया। अंत में यह 459.64 अंक या 0.75 प्रतिशत के लाभ से 61,765.59 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 18,477.05 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। कारोबार के दौरान यह 18,543.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, मारुति, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख और चीन के सकल घरेलू उत्पाद के निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद भारतीय बाजार नयी ऊंचाई पर पहुंच गए।’’

जुलाई-सितंबर की तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग लाभ के साथ बंद हुआ।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत बढ़कर 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड