जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 63,588.31 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 21 जून एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146 अंक की बढ़त के साथ 63,473.70 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 37 अंक की बढ़त के साथ 18,853.70 अंक पर था।

बाद में सेंसेक्स 260.61 अंक के उछाल के साथ 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। करीब सात माह बाद सेंसेक्स इस स्तर पर पहुंचा है।

पिछले साल एक दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।

वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू