जरुरी जानकारी | बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 112 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से मंगलवार को सेंसेक्स 112 अंक टूट गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था।

मुंबई, नौ नवंबर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से मंगलवार को सेंसेक्स 112 अंक टूट गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 प्रतिशत के नुकसान से 60,433.45 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.30 अंक या 0.13 प्रतिशत टूटकर 18,044.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, मारुति, कोटक बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सकारात्मक रुख से खुलने के बाद घरेलू बाजार नीचे आए। निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयर दबाव में थे।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में बहुप्रतीक्षित बुनियादी ढांचा विधेयक पारित हो गया है, लेकिन वहां बाजारों का लाभ सीमित रहा। इसकी वजह यह है कि निवेशकों को अभी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘एनएसई में कारोबार की मात्रा हालिया औसत से कम थी। पूंजीगत सामान, वाहन और तेल एवं गैस सूचकांकों में सबसे अधिक लाभ हुआ। वहीं धातु, बैंक और एफएमसीजी खंड के सूचकांक नीचे आए।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी