जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ़्टी 17,500 से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया।

मुंबई, सात फरवरी विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 225.04 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 58,419.78 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 69.55 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,446.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट में रहे।

वही दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वृद्धि देखी गई।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट लेकर 58,644.82 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर 17,516.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र के दौरान घाटे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद आरबीआई ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा और बाजार सोमवार को बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रविवार को रेट-सेटिंग मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को एक दिन के लिए पुनर्निर्धारित करने की घोषणा की।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत फिसलकर 93.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों से 6,834 करोड़ रुपये निकाले।

वही शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,267.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट