जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 396 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 अंक के स्तर से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया।

मुंबई, 16 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18,000 अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में भी गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं जिसका असर मांग पर पड़ेगा।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

TRAI Mandate: टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS रिचार्ज प्लान लाने का आदेश; कम आय वाले यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rani Mukerji's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर मांगी प्राइवेसी