जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,300 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 456 अंक टूटकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईआईसी बैंक के शेयरों में में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 20 अक्टूबर निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 456 अंक टूटकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईआईसी बैंक के शेयरों में में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 456.09 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,259.96 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.15 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर 18,266.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा एचयूएल, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और पावरग्रिड प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘जिन शेयरों में गिरावट आयी है, वह युक्तिसंगत है। क्योंकि मूल्य काफी चढ़ गया था।’’

उन्होंने कहा कि लगभग सभी खंडवार सूचकांक नुकसान में रहें। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तेजी रही। निवेशक इस खंड में निवेश करते दिखें।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड