जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से सेंसेक्स 353 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 353 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, धातु तथा टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में गिरावट रही।

मुंबई, 26 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 353 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, धातु तथा टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में गिरावट रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 352.67 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,790.13 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 26 शेयर नुकसान में जबकि चार लाभ में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.65 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,122.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 नुकसान में रहे।

इन्फोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले शेयरों में गिरावट से मानक सूचकांक नुकसान में रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स सर्वाधिक 3.9 प्रतिशत का नुकसान में रहा। विश्लेषकों ने आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के पेंट बाजार में आने से घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने को लेकर चिंता जतायी है। इससे कंपनी का शेयर नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार में मुद्रास्फीति को लेकर चिंता के बीच आईटी शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट जारी रही।

इसके अलावा नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और मारुति शामिल हैं।

वहीं, लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा 2.36 प्रतिशत की तेजी आई। पावर ग्रिड, एचयूएल और नेस्ले भी लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हाल की तेजी के बाद बाजार में सुस्ती रही। निवेशकों की नजर अब कंपनियों के तिमाही परिणाम से आर्थिक संकेतकों की ओर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद), यूरो क्षेत्र में मुद्रास्फीति तथा अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े महत्वपूर्ण है। केंद्रीय बैंक इन्हीं आंकड़ों के आधार पर ब्याज दर के बारे में निर्णय करेगा। इससे अल्पकाल में बाजार को दिशा मिलेगी।’’

बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.38 प्रतिशत नीचे आया जबकि बीएसई 0.06 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। हालांकि, जापान का निक्की लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रुहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,276.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\