जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 341 अंक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकारात्मक वैश्विक संकेतों और आईटी कंपनियों के तिमाही वित्तीय प्रदर्शन पर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों पर पड़ा और सेंसेक्स 341 अंक गिर गया।

मुंबई, 13 अक्टूबर नकारात्मक वैश्विक संकेतों और आईटी कंपनियों के तिमाही वित्तीय प्रदर्शन पर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों पर पड़ा और सेंसेक्स 341 अंक गिर गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 341 अंक या 0.51 प्रतिशत से अधिक गिरकर 66,067.31 अंक पर रहा। इंफोसिस और एक्सिस बैंक समेत सूचकांक के कुल 20 कंपनियों के शेयरों में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं सेंसेक्स की 10 कंपनियां मुनाफे में रहीं।

वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 19,709.75 अंक पर आ गया।

वहीं एशिया के अधिकतर बाजार भी नुकसान में रहे।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,862.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\