जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 335 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,150 अंक के नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैóश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 335 अंक लुढ़क गया।

मुंबई, 30 जुलाई वैóश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 335 अंक लुढ़क गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेसेंक्स 335.06 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,736.07 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.70 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,102.15 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान इंडसइंड बैंक को हुआ। इसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में भी गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ सन फार्मा, मारुति, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखे जाने के साथ वैóश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले।

उन्होंने कहा कि हालांकि, वित्तीय कंपनियों की संपत्ति गुणवत्ता को लेकर संदेह बढ़ने से दोपहर के कारोबार में बाजार धारणा कमजोर हुई। बैंकों और वित्तीय कंपनियों में बिकवाली देखी गयी।

कारोबारियों के अनुसार जुलाई महीने के वायदा एवं विकल्प खंड में अंतिम दिन सौदों को पूरा करने के लिये की गयी खरीद-बिक्री से भी बाजार में उतार-चढ़ाव आया।

दुनिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग और जापान का तोक्यो नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का सोल बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में नुकसान दर्ज किया गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.27 प्रतिशत घटकर 43.53 डॉलर प्रति बैरल रहा।

इधर, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 74.84 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now