जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.67 अंक गिरकर 60,921.84 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.4 अंक टूटकर 17,927.45 पर था।

मुंबई, 17 फरवरी वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.67 अंक गिरकर 60,921.84 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.4 अंक टूटकर 17,927.45 पर था।

सेंसेक्स में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 44.42 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 20 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 18,035.85 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत गिरकर 84.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड