जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने लगाया 1,172 अंक का गोता, निफ्टी भी 302 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 1,172.19 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले इन्फोसिस, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 18 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 1,172.19 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले इन्फोसिस, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब बाजार नीचे आया है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,172.19 अंक यानी 2.01 प्रतिशत लुढ़क कर 57,166.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,496.54 अंक यानी 2.56 प्रतिशत तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 302 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,173.65 अंक पर बंद हुआ।

नुकसान में रहने वाले सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

दूसरी तरफ एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

इन्फोसिस के चौथी तिमाही के परिणाम के बाद कंपनी का शेयर 7.14 प्रतिशत नीचे आया। कंपनी का वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा।

एचडीएफसी बैंक 4.53 प्रतिशत टूटकर 1,398.50 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि शनिवार को की गयी घोषणा के अनुसार निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में 22.8 प्रतिशत उछलकर 10,055.2 करोड़ रुपये रहा है।

इस बीच, रूस-यूक्रेन युद्ध से वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने के चलते कच्चे तेल और अन्य जिंसों के दाम बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मार्च महीने में चार माह के उच्चस्तर 14.55 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग अवकाश के कारण बंद था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.18 प्रतिशत फिसलकर 111.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार बृहस्पतिवार को महावीर जयंती और डॉ. आंबेडकर जयंती तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,061.04 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी