जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स 60,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में नरम रुख बनाये रखने की घोषणा के बाद सेंसेक्स 381 अंक की छलांग के साथ 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया। केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में नरम रुख बनाये रखने की घोषणा के बाद सेंसेक्स 381 अंक की छलांग के साथ 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया। केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.23 अंक या 0.64 प्रतिशत के उछाल से 60,059.06 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.85 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ से 17,895.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहें।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, मारुति, डॉ. रेड्डीज, टाइटन और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट आई। ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। जबकि वाहन कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक मौद्रिक समीक्षा में उम्मीद के अनुकूल नीतिगत दरों को यथावत रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने महामारी के दौर में दिए गए प्रोत्साहनों की वापसी का भी संकेत दिया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने अपने नरम रुख को जारी रखा है। आईटी सूचकांक की अगुवाई में शुक्रवार को दिनभर बाजार लाभ में रहे। बाजार को टीसीएस के नतीजों को इंतजार है।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ

82.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस