जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 44,000 अंक के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को सेंसेक्स 227 अंक और चढ़कर पहली बार 44,000 अंक के पार निकल गया। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

मुंबई, 18 नवंबर एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को सेंसेक्स 227 अंक और चढ़कर पहली बार 44,000 अंक के पार निकल गया। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,215.49 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 227.34 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,180.05 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,948.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 10 प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाइटन, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि मुख्य रूप से वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार लाभ दर्ज कर रहा है। इसके अलावा मिड-कैप और स्मॉल-कैप में भी अच्छी लिवाली देखने को मिल रही है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.85 प्रतिशत के लाभ से 44.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड