जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने बनाया नया कीर्तिमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत उछलकर 64,718.56 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 853.16 अंक यानी 1.33 प्रतिशत तक उछलकर 64,768.58 अंक के अपने सर्वकालिक स्तर पर भी पहुंच गया था।

नयी दिल्ली, 30 जून बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत उछलकर 64,718.56 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 853.16 अंक यानी 1.33 प्रतिशत तक उछलकर 64,768.58 अंक के अपने सर्वकालिक स्तर पर भी पहुंच गया था।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के हाल के वर्षों में प्रमुख उपलब्धियां इस तरह रही हैं-

...30 जून, 2023 - सेंसेक्स 64,718.56 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

...28 जून, 2023 - सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 64,000 के स्तर पर पहुंचा।

...30 नवंबर, 2022 - पहली बार 63,000 के स्तर पर पहुंचा।

...19 अक्टूबर, 2021 - दिन के कारोबार के दौरान 62,000 का आंकड़ा छुआ।

...14 अक्टूबर, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 61,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...24 सितंबर, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 60,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...16 सितंबर, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 59,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...तीन सितंबर, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 58,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...31 अगस्त, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 57,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...27 अगस्त, 2021 - कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...18 अगस्त, 2021 - कारोबार के दौरान पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...13 अगस्त, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 55,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...चार अगस्त, 2021 - कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 54,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

...सात जुलाई, 2021 - पहली बार दिन की समाप्ति पर 53,000 का आंकड़ा पार किया।

...22 जून, 2021- कारोबार के दौरान पहली बार 53,000 के आंकड़े पर पहुंचा।

...15 फरवरी, 2021 - पहली बार 52,000 के ऊपर आया।

...आठ फरवरी, 2021 - पहली बार 51,000 के ऊपर बंद।

...पांच फरवरी, 2021 - दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 का आंकड़ा पार किया।

...तीन फरवरी, 2021 - पहली बार 50,000 के ऊपर बंद।

...21 जनवरी, 2021 - दिन के कारोबार में पहली बार 50,000 अंक पर पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now