जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर नई ऊंचाई पर, निफ्टी 17,700 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक लगातार जारी रहने के बीच बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 59,550.88 पर पहुंच गया।

मुंबई, 17 सितंबर विदेशी कोषों की आवक लगातार जारी रहने के बीच बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 59,550.88 पर पहुंच गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी 100 अंक से अधिक चढ़कर 17,747.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 418.53 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,559.69 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 113.15 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 17,742.65 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी आईटीसी में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाइटन, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 417.96 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 59,141.16 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 110.05 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 17,629.50 पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,621.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत फिसलकर 75.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\