जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480 अंक चढ़ा, निफ्टी 157 अंक मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की भारी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत होने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले।

मुंबई, नौ जून वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की भारी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत होने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.01 अंक चढ़कर 82,669 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,160.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में थे।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत टूटकर 66.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें