जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 13,800 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 520 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

मुंबई, 28 जनवरी कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 520 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 523.14 अंक या 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 46,886.79 पर कारोबार कर रहा था।

इसी प्रकार, व्यापक एनएसई निफ्टी 167.80 अंक या 1.2 प्रतिशत गिरकर 13,799.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.5 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एसबीआई और नेस्ले इंडिया गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचयूएल हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 937.66 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 47,409.93 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 271.40 अंक या 1.91 प्रतिशत गिरकर 13,967.50 पर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,688.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 55.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू