जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, नौ मई वैश्विक बाजारों में गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक से अधिक टूट गया।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने से भी धारणा प्रभावित हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 713.49 अंक की गिरावट के साथ 54,122.09 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 248.7 अंक गिरकर 16,162.55 पर आ गया।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर केवल पॉवर ग्रिड ही हरे निशान में था।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 866.65 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 271.40 अंक या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,411.25 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 112.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,517.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\