जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 263 अंक टूटा, निफ्टी भी 98 अंक कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई, 21 सितंबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 262.96 अंक या 0.44 प्रतिशत टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 444.34 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 59,275.40 अंक तक आ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,718.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.38 प्रतिशत चढ़कर 92.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें