जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 145 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 145 अंक से अधिक टूटकर 58,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। मुख्य रूप से बैंक, धातु और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 16 फरवरी भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 145 अंक से अधिक टूटकर 58,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। मुख्य रूप से बैंक, धातु और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक- सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 145.7 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,996.68 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाभ-हानि के बीच घूमते हुए अंत में 30.25 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,322.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 नीचे आए।

यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका कम होने के साथ एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही।

वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,298.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू