जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 63,523 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।

मुंबई, 21 जून यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,523.15 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 260.61 अंक उछलकर 63,588.31 के दिन में कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

इसके पहले गत वर्ष एक दिसंबर को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 40.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,856.85 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन में कारोबार के दौरान 18,875.90 के उच्चतम स्तर को भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड में सर्वाधिक 3.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि एचडीएफसी बैंक 1.71 प्रतिशत और एचडीएफसी 1.66 प्रतिशत चढ़ गए। टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो भी बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं।

दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 1.59 प्रतिशत की गिरावट रही। आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयर भी गिरकर बंद हुए।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के चेयरमैन राकेश मेहता ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर तमाम चुनौतियों के बावजूद सेंसेक्स का नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचना अच्छी बात है। हम जून तिमाही के नतीजों का इस उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं कि ये काफी हद तक अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘सेंसेक्स का अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचना शेयर बाजारों में वैश्विक स्तर पर जारी तेजी के अनुरूप है। अधिकांश बाजार इस समय 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर हैं।’’

व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप में 0.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि सरकार के पूंजीगत व्यय में लगातार बढ़ोतरी जारी रहने के अलावा अप्रैल से विदेशी निवेशकों के वापस लौटने से भी मानक सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के ज्यादातर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत चढ़कर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,942.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट