देश की खबरें | सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 15 फरवरी से, पुरुषों की स्पर्धा अप्रैल में होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया का घरेलू सत्र सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के साथ 15 फरवरी से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुरू होगा।  

नयी दिल्ली, नौ फरवरी हॉकी इंडिया का घरेलू सत्र सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के साथ 15 फरवरी से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुरू होगा।  

ओडिशा ने पिछले साल फाइनल में कर्नाटक को 2-0 से हराकर खिताब जीता था।

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप का तीसरा सत्र 26 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होगा। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) इसका मौजूदा चैम्पियन है।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के लिए विशेष रूप से आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप के पहले सत्र के बाद ही जुगराज सिंह और सुखजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों को 2022 में सीनियर राष्ट्रीय शिविर में बुलाया गया था।

इस साल मार्च में राउरकेला में भारतीय पुरुष टीम एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग के घरेलू मैचों में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पुरुषों का घरेलू सत्र अप्रैल में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘मैं प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये टूर्नामेंट देश में कई नये प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों के उभरते करियर के लिए मील के पत्थर साबित होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास