खेल की खबरें | सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप : हरियाणा फाइनल में भिड़ेगा ओडिशा से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और ओडिशा शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने के बाद 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

चेन्नई, 15 नवंबर हरियाणा और ओडिशा शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने के बाद 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

ओडिशा ने चैंपियनशिप के 12वें दिन पहले सेमीफाइनल में मणिपुर को 4-2 से हराया जबकि हरियाणा ने दूसरे अंतिम-चार मैच में उत्तर प्रदेश को 3-2 से मात दी।

दो हारने वाली टीमें उत्तर प्रदेश और मणिपुर शनिवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेंगी।

हरियाणा और ओडिशा के बीच फाइनल भी शनिवार को होगा।

हरियाणा के लिए रमन (17वें मिनट) और अभिमन्यु (20वें मिनट) ने दूसरे क्वार्टर में गोल दागे जबकि तीसरे क्वार्टर में राजिंदर सिंह (38वें मिनट) ने स्कोर 3-0 कर दिया।

उत्तर प्रदेश के लिए चौथे क्वार्टर में अरुण साहनी (49वें मिनट) और मनीष यादव (53वें मिनट) ने गोल किए। हालांकि बराबरी गोल नहीं हो सका।

पहले सेमीफाइनल में ओडिशा के लिए नीलम संजीप जेस (13वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (20वें मिनट), प्रसाद कुजूर (52वें मिनट) और सुदीप चिरमको (52वें मिनट) ने गोल दागे।

मणिपुर के लिए नीलकांत शर्मा (7वें मिनट) और गणेंद्रजीत निंगोमबाम (25वें मिनट) ने गोल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें