देश की खबरें | वरिष्ठ पत्रकार गोधा का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गोधा का शनिवार को निधन हो गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।
मुंबई, 19 जून जयपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गोधा का शनिवार को निधन हो गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार हिंदी अखबार 'समाचार जगत' के संपादक गोधा कई दिन से यहां एक अस्पताल में भर्ती थे जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।
राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने गोधा के निधन पर शोक जताया है।
राज्यपाल मिश्र ने गोधा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा ।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा,' राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेंद्र गोधा के निधन की खबर दुखद है। काफी दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं परिवार के सम्पर्क में था, दो दिन पहले ही उनके पुत्र से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।'
गहलोत के अनुसार पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)