देश की खबरें | भारत, अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के अगले संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के अलावा रक्षा, जन स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया।

नयी दिल्ली, दो सितंबर भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के अगले संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के अलावा रक्षा, जन स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक की रूपरेखा के तहत विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा कि बैठक में अक्टूबर 2020 में पिछली 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद से हुई प्रगति और इस साल के अंत में होने वाली इसकी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय 2+2 संवाद के तीसरे संस्करण का आयोजन पिछले साल भारत में हुआ था और चौथा संस्करण वाशिंगटन में आयोजित किया जाना है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दोनों पक्षों ने रक्षा, वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु वित्त, और लोगों के बीच के संबंधों सहित भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति और विकास का जायजा लिया।"

बयान में कहा गया, "उन्होंने आपसी हितों के आधार पर इन क्षेत्रों में जारी सहयोग को बढ़ाने के अवसरों का पता लगाया। अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे समकालीन क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की गई।"

विदेश मंत्रालय ने कहा, "अधिकारियों को दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चर्चा करने का अवसर मिला। शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया।"

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अमेरिका) वाणी राव और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) सोमनाथ घोष ने संयुक्त रूप से किया।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड