देश की खबरें | राजस्थान में महिला अपराधों के बारे में बात नहीं करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता: कटारिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता राजस्थान में हो रहे महिला अपराधों के बारे में बात नहीं करता ।

जयपुर, 12 अगस्त राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता राजस्थान में हो रहे महिला अपराधों के बारे में बात नहीं करता ।

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राज्य में पिछले सात माह में जुलाई 2021 तक बलात्कार की घटना में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ राजस्थान में जुलाई 2020 में बलात्कार के 2972 मामले दर्ज किये गये थे वहीं जुलाई 2021 में 3717 मामले दर्ज किये गये। इसका मतलब राजस्थान में इन सात महीनों में दो सालों की तुलना में बलात्कार की घटना में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह से अपहरण में 31.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं और महिला अपराधों में अनुसूचित जाति/जनजाति अपराध की दृष्टि से 28 प्रतिशत बढे है।’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता अन्य राज्यों में बलात्कार की घटनाओं की बात करते हैं लेकिन जब राजस्थान की बात आती है तो कोई नेता बात करने को तैयार नहीं है। कटारिया ने कहा कि राज्य में आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और कानून व्यवस्था पर कोई निगरानी नहीं हो रही है।

कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘मैंने हिन्दुस्तान में पहला मुख्यमंत्री देखा है। मुख्यमंत्री कोरोना काल में अपने निवास स्थान से बाहर ही नहीं आये। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और कानून व्यवस्था पर कोई निगरानी नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है।

कटारिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हाल ही में बाड़मेर में एक विवाहिता का उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म हुआ यह राज्य में पहली घटना नहीं है।

इससे पूर्व एक दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा था कि वह पिछले डेढ साल से अपने घर से बाहर नहीं निकले और केवल आन लाईन बैठक आयोजित करते हैं।

पूनियां ने कहा था कि राज्य सरकार कोरोना से ज्यादा अपने आप में बीमारी फैला रही है और मुख्यमंत्री को अपने आवास से बाहर आना चाहिए।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी