Rajasthan: ट्रेन आती देख पति-पत्नी ने रेलवे पुल से छलांग लगा दी, दोनों घायल

राजस्थान में पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहे पति-पत्नी ट्रेन को आता देखकर घबरा गए और बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी.

Photo- Railway

जयपुर, 13 जुलाई : राजस्थान में पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहे पति-पत्नी ट्रेन को आता देखकर घबरा गए और बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी. इस हादसे में दोनों घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे. वे जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई.

हालांकि, ट्रेन की गति धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक युगल घबरा कर पुल से नीचे कूद चुका था. रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे. वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे. यह भी पढ़े : मंगलुरु में एक दुकान से 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

युगल के पुल से कूदते समय का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया. ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए. वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश