‘आप’ को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर शाह ने गुजरात के स्कूल का दौरा किया : सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार गुजरात के एक सरकारी स्कूल का दौरा इसलिए किया क्योंकि लोगों ने प्रदेश के दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना शुरू किया.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Photo : ANI)

अहमदाबाद, 22 सितंबर : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार गुजरात के एक सरकारी स्कूल का दौरा इसलिए किया क्योंकि लोगों ने प्रदेश के दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना शुरू किया.

प्रदेश के साबरकांठा जिले के तलोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुये दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब केजरीवाल ने गुजरात का दौरा करना शुरू किया, तो लोगों ने ध्यान देना शुरू किया कि अगर दिल्ली और पंजाब में अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त बिजली हो सकती है, तो गुजरात में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है, जहां भाजपा 27 साल से सत्ता में है.इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. सिसोदिया ने कहा, ‘‘अपने जीवकाल में पहली बार, अमित शाहजी सरकारी स्कूल में गये हैं. 27 साल की राजनीति के दौरान आपने कभी अमित शाहजी की सरकारी स्कूल के दौरे की तस्वीर देखी है. यह भी पढ़ें : Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर BJP का तंज, गहलोत बनें या थरूर, पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में ही रहेगी

जब यहां के लोगों ने दिल्ली की तरह यहां भी स्कूल की मांग करनी शुरू कर दी और कहा कि वे केजरीवाल का समर्थन करेंगे, अमित शाह तस्वीर के लिये और यह कहने के लिये सरकारी स्कूल में गये कि उन्होंने भी स्कूल बनवाया है.’’ सिसोदिया ने कहा कि शाह ने हमेशा केजरीवाल का यह कह कर मजाक बनाया है कि वह ‘‘मुफ्त रेवड़ी’’ बांट रहे हैं. अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने हाल ही में चार ‘स्मार्ट स्कूलों’ की स्थापना की थी, जिसका उद्घाटन करने के लिये अमित शाह उन स्कूलों में गये थे. आम आदमी पार्टी नेता इसी का हवाला दे रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट