Ravichandran Ashwin ने बताया इस वजह से लॉर्ड्स टेस्ट में उन्हें नहीं मिली जगह

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि लंदन की गर्मी को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलने के लिये तैयार रहने को कहा गया था लेकिन मैच के दिन बारिश ने अंतिम एकादश में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: Getty Images)

लंदन, 20 अगस्त: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि लंदन की गर्मी को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलने के लिये तैयार रहने को कहा गया था लेकिन मैच के दिन बारिश ने अंतिम एकादश में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भारत इसके बाद चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति पर कायम रहा. यह रणनीति कारगर साबित हुई. तेज गेंदबाजों ने 19 विकेट लिये और भारत को 151 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. अश्विन ने भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के साथ अपने यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैच के लिये मौसम की भविष्यवाणी क्या थी? तेज गर्मी की भविष्यवाणी की गयी थी. मजेदार बात यह है कि मैच से पहले कह रहे थे, लू चल रही है, नींगा रेडिया इरूंगा (मतलब लू चल रही है. आप तैयार रहना. आप खेल सकते हो.)’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम नाश्ते के लिये आये तो बारिश हो रही थी. मौसम हमारे हाथ में नहीं है.’’ अश्विन ने यह बात इस संदर्भ में कही कि उनके नहीं चुने जाने का कारण मौसम रहा. श्रीधर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को अंतिम एकादश से बाहर रखना आसान नहीं है.’’ लार्ड्स में 151 रन की जीत पर इन दोनों ने सहमति जतायी कि रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी की भूमिका अहम रही.

यह भी पढ़ें- Eng vs Ind 3rd Test 2021: लीड्स टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारी शुरू, पंत ने पटेल के साथ साथ शेयर की खास तस्वीर

अश्विन ने मयंक अग्रवाल के नेट्स पर चोटिल होने के संदर्भ में कहा, ‘‘राहुल को मौका मिला और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करके इसका पूरा फायदा उठाया.’’ श्रीधर ने कहा, ‘‘राहुल श्रृंखला में चौथे सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरा था लेकिन उसकी तैयारियां शानदार थी. उसने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड में रन बनाने का तरीका ढूंढ लिया है. यहां तक कि 2018 में भी उसने ओवल में शतक लगाया था.’’

अश्विन ने रोहित के रक्षात्मक खेल की प्रशंसा की जबकि श्रीधर ने कहा कि मुंबई के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड में सफल होने के लिये काफी अभ्यास किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी