देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है ताकि सारा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के निपट सके। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जम्मू, 14 अगस्त संघ शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है ताकि सारा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के निपट सके। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

संघ शासित प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन एम. ए. स्टेडियम में सोमवार को किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि बॉर्डर पुलिस पोस्ट के प्रभारी को राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा घुसपैठ के रास्तों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा समितियों और सुरक्षा बल के सदस्य सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपस में ताल-मेल बनाकर काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू में सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों, राजनीतिक दलों, सेना, पुलिस और स्कूलों द्वारा पिछले दो दिनों में कई रैलियां निकाली गई हैं।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत रविवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

वॉकथॉन का आयोजन जम्मू के गुलशन ग्राउंड से शुरू हुआ और जम्मू विश्वविद्यालय से होते हुए महाराजा हरी सिंह पार्क में समाप्त हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड