देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रांची, 14 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रपति 15 फरवरी को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी।

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘जहां भी आवश्यक हो, विभागों को एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए और पुख्ता तैयारियां करनी चाहिए।’’

बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रगान की तैयारियों और कार्यक्रम स्थल तथा आवास स्थल पर सुरक्षा, बिजली और लाउडस्पीकर तथा अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई।’’

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार रात राजभवन में ठहरेंगी। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को बीआईटी, मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की निगरानी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। भजंत्री के निर्देशानुसार हवाई अड्डा, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट