देश की खबरें | सुरक्षा बल शांति बनाए रखने के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

श्रीनगर, 28 अगस्त जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

सिंह ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे। ओजीडब्ल्यू (आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर) चुनिंदा लोगों की हत्या करने के लिए पिस्तौल ले जाते हैं और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए हथगोले फेंकते हैं। हम उनके खिलाफ बहुत सख्त हैं।’’

उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति में सुधार हुआ है और हालात शांतिपूर्ण है, हालांकि हाल में माहौल खराब करने के प्रयास किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों के एक समूह को, जो घुसपैठ कर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना चाहता था, हाल में पकड़ा गया था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।’’

इससे पहले, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने अधिकारियों और जवानों की एक बैठक को संबोधित किया और जिले में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

सिंह ने सुरक्षा बलों को राष्ट्रविरोधी तत्वों पर दबाव बनाए रखने और उनकी सहायता करने वाले लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी बलों के बीच तालमेल से शांति सुनिश्चित हुई है।

बांदीपुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य अधिकारियों ने जिले में उठाये जा रहे सुरक्षा कदमों के बारे में डीजीपी को जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त