विदेश की खबरें | नाइजीरिया में सुरक्षा बलों ने अपहृत 287 छात्रों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा एक स्कूल से 287 छात्रों को अगवा किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न स्तर पर इसकी कड़ी आलोचना की गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा एक स्कूल से 287 छात्रों को अगवा किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न स्तर पर इसकी कड़ी आलोचना की गई है।

नाइजीरिया की राजधानी के नजदीक स्थित कडूना राज्य में 287 छात्रों को अगवा किए जाने की घटना अब तक सामने आईं इस तरह की सबसे भयावह घटनाओं में से एक है।

कुरीगा शहर के स्थानीय लोगों के मुताबिक, हालिया हमले के पीड़ित कम से कम 100 बच्चे 12 या इससे कम उम्र के हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर अगवा करने के बाद बच्चों को वनक्षेत्र में ले गए।

स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को बचाने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कडूना के गवर्नर उबा सानी और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सानी से अपहृत छात्रों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की।

कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हसन ने कहा कि नजदीकी वनक्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर