देश की खबरें | सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा-बारामूला राजमार्ग पर मिले संदिग्ध आईईडी को नष्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को हंदवाड़ा-बारामूला राजमार्ग पर एक संदिग्ध आईईडी का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 11 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को हंदवाड़ा-बारामूला राजमार्ग पर एक संदिग्ध आईईडी का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र स्थित लंगेट में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला।

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक निर्जन इलाके में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया।

इस बीच, नियमित गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में एक बाग में एक विस्फोटक उपकरण मिला।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स इकाई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 178वीं बटालियन के जवानों ने एक बगीचे में एक विस्फोटक उपकरण बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और बम को नष्ट कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी