देश की खबरें | मणिपुर में सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इंफाल, दो जुलाई सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जेडयूएफ संगठन के एक गुट जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) के स्वयंभू उप प्रमुख नामगकलुंग कामेई उर्फ ​​नवंबर (42) को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के केकरूपाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 9-एमएम पिस्तौल के साथ एक मैगजीन बरामद की गयी है।

केवाईकेएल (एसओआरईपीए) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के आंद्रो खुमान से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के खुरई चैथाबी लीराक से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

इंफाल पूर्व जिले के खुरई कोंगखम लीकाई से केसीपी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के नेपाली खुट्टी में एक अभियान के दौरान तीन बोल्ट एक्शन राइफल, चार सिंगल बैरल राइफल, दो पुल मैकेनिज्म राइफल, छह मोर्टार, एक ओपन बोर पिस्तौल, तीन व्हाइट फास्फोरस ग्रेनेड, गोला-बारूद और आंसू गैस के गोले जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई