विदेश की खबरें | सात महीने के अंतराल के बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई सुरक्षा परिषद की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. माली में तख्ता पलट के बाद के हालात पर हुई परिषद की बैठक के बाद क्राफ्ट ने कहा, ‘‘हम सभी सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं, फिर भी एकसाथ आकर हम बहुत खुश हैं।’’

माली में तख्ता पलट के बाद के हालात पर हुई परिषद की बैठक के बाद क्राफ्ट ने कहा, ‘‘हम सभी सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं, फिर भी एकसाथ आकर हम बहुत खुश हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी के राजदूत क्रिस्टोफ हसजेन ने कहा, ‘‘शानदार, सुरक्षा परिषद घर लौट आई और यहां होना बहुत बढ़िया है।’’ वह जुलाई से ही परिषद में व्यक्तिगत बैठकें करने पर जोर देते रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 का आकड़ा 3.64 करोड़ तक पहुंचा, अब तक 1,060,869 संक्रमितों की हुई मौत.

महामारी के कारण कई व्यवसायों तथा संगठनों की तरह ही परिषद की बैठकें भी कई महीनों से ऑनलाइन ही आयोजित हो रही थीं। हालांकि अब व्यक्तिगत उपस्थिति की बैठकों का दबाव बनने लगा था।

हसजेन ने जुलाई में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की बड़े चैंबर में कई बार व्यक्तिगत उपस्थिति की बैठकें की। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के अधिकतर सदस्य ऑनलाइन ही काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े | भारत की विकास संबंधी आकांक्षाओं को हकीकत बनाने के लिए मजबूत साझीदार है अमेरिका: तरणजीत सिंह संधू.

फ्रांस के राजदूत निकोलस डी रिविरे, रूस के राजदूत वासिले नेबेनजिया और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत जेरी माटजिला ने भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बैठक पर प्रसन्नता जाहिर की।

नेबेनजिया ने कहा, ‘‘सात महीने बाद आखिरकार हम लौट आए। इससे अच्छा संदेश भी जाता है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स