देश की खबरें | दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बोधगया, 29 दिसंबर बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया।

हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है।

अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।

दलाई लामा ने बोधगया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।”

तिब्बती अध्यात्म गुरु ने कहा, “हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू