देश की खबरें | दिल्ली सरकार के विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रवेश का दूसरा दौर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के विद्यालयों में उन विद्यार्थियों के वास्ते 10वीं और 12वीं कक्षाओं में प्रवेश के दूसरे चरण के लिए आवेदन पत्र अगले सप्ताह से उपलब्ध कराये जाएंगे, जो मार्च में आयोजित (प्रवेश) प्रक्रिया के दौरान आवेदन नहीं दे पाए थे।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली सरकार के विद्यालयों में उन विद्यार्थियों के वास्ते 10वीं और 12वीं कक्षाओं में प्रवेश के दूसरे चरण के लिए आवेदन पत्र अगले सप्ताह से उपलब्ध कराये जाएंगे, जो मार्च में आयोजित (प्रवेश) प्रक्रिया के दौरान आवेदन नहीं दे पाए थे।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, केवल दिल्ली में रहने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए पात्र हैं। ये दाखिले डीओई द्वारा संचालित सरकारी विद्यालयों में होंगे। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), ‘स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ और ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ जैसे विशेष विद्यालय उसके अपवाद होंगे।

परिपत्र में कहा गया है कि आवेदन पत्र नौ जुलाई से उपलब्ध होंगे और उन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई है।

सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र 30 जुलाई को उन स्कूलों में दिए जाएंगे, जहां विद्यार्थी आवेदन करेंगे।

परीक्षा दो अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी और परिणाम छह अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

परिपत्र के अनुसार विद्यालयों को 30 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।

बारहवीं कक्षा के वास्ते आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे 2024-25 सत्र के दौरान आवश्यक विषयों के साथ कक्षा 11 उत्तीर्ण हुए हों। दसवीं कक्षा के उनके प्राप्तांक भी उनके द्वारा चुनी गई विषय के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रतिशत को पूरा करना चाहिए।

अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणियों, अल्पसंख्यक समूहों, कश्मीरी प्रवासियों और राष्ट्रीय खेलों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अंकों में कुछ छूट है। दिव्यांग विद्यार्थियों को भी सभी विषयों में पांच प्रतिशत की छूट मिलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\