महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार से उपलबध : वित्त मंत्रालय

कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी।

कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी।

वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने शनिवार को ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) महिला खाताधारकों के बैंक खातों में मई माह की किस्त भेज दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक सारिणी जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकालें। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी।

तय सारिणी के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा।

जिनके खातों का आखिरी अंक दो और तीन है, वे पांच मई को अपने खातों से पैसा निकाल सकती हैं।

छह मई को चार और पांच अंतिम अंक और आठ मई को छह और सात अंतिम अंक की महिला लाभार्थियों के खातों में यह पैसा डाला जाएगा। जिन खातोंधारकों के खातों का अंतिम अंक आठ और नौ है उन्हें 11 मई को यह पैसा मिलेगा।

किसी आपात स्थिति में महिला खाताधारक तत्काल यह पैसा निकाल सकेंगी। 11 मई के बाद वे कभी भी अपनी सुविधानुसार यह पैसा निकाल सकेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\